अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन जब्त
औरंगाबाद: जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर खनन विभाग ने अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पिछले 48 घंटे में 10 वाहन जब्त किए हैं। इनमें 8 कोयला लदे वाहन और 2 बिना ढके खनिज परिवहन करने वाले वाहन शामिल हैं।
जांच के दौरान कोयला परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, जब्त वाहनों के मालिकों पर करीब 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
#AurangabadNews #IllegalCoalTransport #CoalSmuggling #MiningDepartment #Aurangabad #BiharNews #VehicleSeized #BreakingNews #MiningAction #SityogNews
Bihar, India | Sep 10, 2026