सासाराम नगर थाना की पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 चोरी की बाइक बरामद की है। एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि वाहन चोर गिरोह चोरी की बाइक को छिपाने एवं बेचने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई के दौरान मो. आमीर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सासाराम नगर व दरिगांव थाना क्षेत्र से अन्य बाइक बरामद की गईं। मामले में अब तक मो. आमीर, रोहित कुमार और जयशंकर तिवारी सहित तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद बाइकों में हीरो ग्लैमर, सुपर स्प्लेंडर, पैशन प्रो और डिस्कवर समेत विभिन्न राज्यों में निबंधित तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहन शामिल हैं।
#rohtasdistrict #rohtasnews