
Faridabad Dussehra 2026 Traffic Alert: ये रास्ते रहेंगे बंद, 1200 पुलिसकर्मी तैनात
Faridabad Dussehra 2026: दशहरा पर फरीदाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर क्या हैं इंतजाम? किन रास्तों पर ट्रैफिक बंद या डायवर्ट किया जा सकता है? घर से निकलने से पहले जानें दशहरा ट्रैफिक अपडेट और जरूरी जानकारी.
दशहरा कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। NIT दशहरा ग्राउंड के पास मेट्रो मोड़ से ESI चौक तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। वहीं, बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक से सरकारी अस्पताल तक का मार्ग बंद रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
आयोजन स्थलों और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग में ही गाड़ियां खड़ी करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
फरीदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया है। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🚧 फरीदाबाद में इन रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है
मेट्रो मोड़ रोड — NIT दशहरा मैदान के आसपास.
बीके चौक से मेट्रो मोड़ रोड — एक लेन पर यातायात प्रतिबंधित हो सकता है.
सेक्टर-16 दशहरा मैदान के आसपास — कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक रोका जा सकता है.
बल्लभगढ़ दशहरा मैदान के आसपास — वाहनों का रूट डायवर्ट हो सकता है.
#Faridabad #FaridabadNews #Dussehra2026 #TrafficAlert #FaridabadTraffic #HaryanaNews #Dussehra #RavanDahan #BreakingNews #HindiNews