विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कल मुरैना दौरे पर, तीन विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 22 अक्टूबर को मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दिमनी में शासकीय स्नातक महाविद्यालय के भूमिपूजन के साथ जालौनी और पीपरी चौराहा क्षेत्र में दो सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा और सड़क सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।