शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, नगरा मोड़ से पुलिस ने दबोचा
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सिकन्दरपुर पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया में तेजी आई है।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक श्याम नारायण पाल ने पुलिस टीम के साथ नगरा मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी मिथिलेश कुमार उर्फ मिथिलेश राजभर पुत्र सुकर राजभर निवासी कौआ कड़सर, थाना पकड़ी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
#बलिया #सिकन्दरपुर #बलिया_पुलिस #सिकन्दरपुर_पुलिस #आरोपी_गिरफ्तार #शादी_का_झांसा #बीएनएस_धारा_69 #क्राइम_न्यूज #उत्तरप्रदेश_पुलिस #बलिया24न्यूज़