
#प्रथम हटवाल गांव महोत्सव 2026 के एलबम का विमोचन
#गांव की संस्कृति परंपरा हमारी पहचान है:#अनिल हटवाल
#थत्यूड/सकलाना। #जौनपुर ब्लाक के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत #हटवाल गांव में आयोजित प्रथम हटवाल गांव महोत्सव 2026 के एलबम का विमोचन का कार्यक्रम पंचायत भवन हटवाल गांव में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान #करिशमा #शिक्षक प्रदीप उनियाल, #समाजसेवी जितेन्द्र हटवाल, #समाजसेवी अनिल हटवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रथम हटवाल गांव महोत्सव 2026 के एलबम का विमोचन किया गया।
#ग्राम प्रधान #करिश्मा देवी ने कहा कि हटवाल गांव महोत्सव पूरे गांव का महोत्सव है जिसमें गांव की संस्कृति शिक्षा संस्कार भाई चारे पर आधारित है तथा संस्कृति का संरक्षण भी है। कार्यक्रम संयोजक अनिल हटवाल ने कहा कि प्रथम हटवाल गांव महोत्सव के एलबम का आज विमोचन किया गया है और किस प्रकार से हम इस आयोजन को भव्य बना सके उसके बारे में विस्तृत चर्चा हुई। यह महोत्सव हमारे गांव की पहचान है जिसमें हमारी संस्कृति संस्कार शिक्षा हमारे तीर्थ को दर्शाती है। कार्यक्रम में अंशुल हटवाल, रोहित हटवाल, सचिन हटवाल, मतेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा नेगी, रेखा देवी, महेश आदि उपस्थित थे।