शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
सरायकेला-खरसावां, 31अगस्त,2026, सोमवार(भाग्य सागर): समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक एक आयोजित की गई। प्रखंडवार उपलब्धियों एवं कमियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण, विद्यालय संबंधी आंकड़ों का संधारण, जन्म प्रमाण-पत्र, परियोजना रेल एवं अपार पहचान संख्या, विद्यालयों में नामांकन, आधारभूत संरचना, सूचना एवं संचार तकनीक आधारित प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा तथा जिले की शैक्षणिक प्रगति एवं रैंकिंग से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई।...