
पहले प्रयास में 99.6 परसेंटाइल… कौन हैं जगदीशपुर की नाजिला फिरदौस, जिन्होंने UGC NET-JRF में लहराया परचम?
अमेठी के जगदीशपुर से निकली इस बेटी की उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। निहालगढ़ के ग्राम प्रधान मुहम्मद खलीक सिद्दीकी की बेटी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुहम्मद रफीक वारसी उर्फ अल्लू मियां की पोती नाजिला फिरदौस ने जून 2026 की UGC NET-JRF परीक्षा में पहले ही प्रयास में 99.6 परसेंटाइल हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है।
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में JRF के लिए क्वालीफाई करने वाली नाजिला की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि को दर्शाती है। उनकी मां का नाम रिजवाना है।
नाजिला ने हाईस्कूल की पढ़ाई Christ the King School (ICSE) और इंटरमीडिएट Banyan Tree School (CBSE) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने Jamia Millia Islamia University, New Delhi से BA (Honours) Economics किया और IGNOU से MA (Public Administration) की पढ़ाई पूरी की।
JRF की सफलता के बाद भी मंजिल अभी बाकी है। नाजिला वर्तमान में सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की दिशा में प्रयासरत हैं।
नाजिला की इस उपलब्धि पर अमेठी राजा संजय सिंह, प्रदीप सिंघल, सुरेश यज्ञसैनी, शोएब खान, दिनेश, मोहम्मद मुस्तिम समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पहला प्रयास, 99.6 परसेंटाइल और अब सिविल सेवा का लक्ष्य—नाजिला फिरदौस की यह कामयाबी जगदीशपुर की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
Amethi, Amethi | Aug 29, 2026