#Kishanganj: दिघलबैंक क्षेत्र में बढ़ते सूखे नशे के कारोबार और इसके दुष्प्रभावों को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मदरसा दारुल हुदा, बैरबन्ना के प्रांगण में महत्वपूर्ण जन-बैठक आयोजित की गई। बैठक में मदरसा कमेटी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रहे सूखे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना तथा युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य की दिशा में जागरूक करना था।
#NashaMuktDighalbank #SSB #SocialAwareness #NewsUpdate #BiharNews