
ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश
🚨 सीवान से बड़ी खबर
सीवान के जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के अंदर डिलीवरी के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सिविल सर्जन को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में ऑपरेशन थिएटर के अंदर प्रसव कराती महिला चिकित्सक, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और स्टाफ नर्स दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना मरीज या परिजनों की अनुमति के ऑपरेशन थिएटर के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना मरीज की निजता (Privacy), चिकित्सा आचार संहिता (Medical Ethics) और अस्पताल के नियमों के उल्लंघन के दायरे में माना जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
👉 हिंदुस्तान TV इस मामले की हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा
#Siwan #SiwanNews #BreakingNews #HindustanTV #BiharNews #HospitalNews #OperationTheatre #DeliveryVideo #DMInquiry #PatientPrivacy #MedicalEthics #Healthcare #ViralNews #LatestNews #HindiNews #SadarHospital #BiharUpdates #NewsUpdate #IndiaNews #HindustanTVNews
Mairwa, Siwan | Jul 7, 2026