
#पीआरवी वाहन पर चढ़कर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार, दुबहड़ पुलिस की कार्रवाई
#बलिया
#थाना दुबहड़ पुलिस ने पुलिस वाहन पर अनधिकृत रूप से चढ़कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी नीरज राम को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने से पहले धारा 107/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
#दिनांक 21.05.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक पीआरवी वाहन के ऊपर चढ़कर रील बनाता दिख रहा था। जांच में पता चला कि यह वीडियो थाना दुबहड़ की पीआरवी-5420 पर बनाया गया था।
#थाना दुबहड़ पुलिस व सोशल मीडिया सेल के सहयोग से रील बनाने वाले की पहचान नीरज राम पुत्र मन्नू राम निवासी नगवाँ थाना दुबहड़ जनपद बलिया के रूप में हुई। पीआरवी-5420 पर तैनात आरक्षी मन्नू कुमार की तहरीर पर थाना दुबहड़ में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 329(3), 221, 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
#मुकदमे से संबंधित आरोपी नीरज राम को दिनांक 28.06.2026 को पुलिस हिरासत में लिया गया। धारा 107/126/135 बीएनएसएस की कार्रवाई कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
#एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा व सीओ नगर मो0 उस्मान के पर्यवेक्षण में कार्रवाई हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राजकुमार थाना दुबहड़ शामिल रहे।
UP Police