साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित जैप-09 (JAP-09) रोड पर पिछले सात-आठ वर्षों से किराये के एक छोटे से मकान में रह रहे सौरभ कुमार अकेला ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. सौरभ का चयन ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी बीडीओ (BDO) के पद पर हुआ है. मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत मोहना चांदपुर गांव के रहने वाले सौरभ की इस ऐतिहासिक सफलता ने कटिहार के साथ-साथ साहिबगंज जिले का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन किया है.
Namkum, Ranchi | Jun 21, 2026