
*थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार के निकट पर्यवेक्षेण व थाना प्रभारी श्री अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.08.2026 को थाना चितबड़ागांव के उ0नि0 श्री ओमनारायण पाठक मय हमराह का0 अखिलेश कुमार कुशवाहा के द्वारा देखभाल क्षेत्र जांच प्रार्थना पत्र व कारो मंदिर पर शांति व्यवस्था करते हुए , मा0 न्यायालय जनपद बलिया द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु0नं0 - 1114/20 धारा 452,323,504,506 भा0द0वि0 बनाम *वारन्टी 1. गोविन्द उपाध्याय पुत्र शुभनारायण उपाध्याय सा0 बसुदेवा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* को घर के पास वाली रोड के पास से ग्राम बसुदेवा से कारण गिरफ्तारी व मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट से अवगत कराते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए वारण्टी 1. गोविन्द उपाध्याय पुत्र शुभनारायण उपाध्याय सा0 बसुदेवा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को मा0 न्यायालय जनपद बलिया भेजा गया ।
*सम्बन्धित वारण्ट/अभियोग-*
1. मु0नं0 1114/20 धारा 452,323,504,506 भा0द0वि0 थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. गोविन्द उपाध्याय पुत्र शुभनारायण उपाध्याय सा0 बसुदेवा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 ओमनारायण पाठक थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
2. का0 अखिलेश कुमार कुशवाहा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 24, 2026