भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने उनकी पड़ोसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत 500 रुपये मांगने बुजुर्ग के घर पहुंची थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने कथित तौर पर बुजुर्ग की हत्या कर दी और सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।
6 नवंबर को हमीदिया अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसके बाद SIT ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सोने के झुमके, नाक की लौंग, सोने के दांत, पायल और नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
#BhopalMurderCase #BhopalCrime #MurderCase #ATCard
Bhopal Murder Case, Shahjahanabad, Elderly Woman Murder, Neighbour
Amroha, Amroha | Nov 10, 2026