Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 साल के मासूम को ही एक मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में लगभग एक महीने पहले तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता कृष्ण मुरारी के अनुसार, 28 जून की शाम उनकी पत्नी रुचि ने फोन कर बताया कि उनका करीब तीन वर्षीय बेटा माधव कई बार जगाने के बावजूद नहीं उठ रहा है। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुना, जिसमें कथित रूप से बच्चे की मौत का जिक्र किया जा रहा था। इसके बाद पूछताछ करने पर पत्नी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और फोन पर बातचीत के दौरान बच्चे के शोर मचाने से नाराज होकर उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित बॉयफ्रेंड को भी घटना की जानकारी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां और उसके कथित बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, अन्य तकनीकी सबूतों और संबंधित लोगों के बयान भी जुटा रही है। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। पूरी खबर कमेंट में- #CrimeNews #Murder #MathuraPolice #UP #India

Amroha, Amroha | Jul 28, 2026

MORE NEWS

*मेरठ: CO सौम्या अस्थाना का फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले नकली पुलिस गैंग के सरगना के साथ वीडियो वायरल*

मेरठ में नकली पुलिस चौकी बनाकर किडनैपिंग और रंगदारी करने वाले राहुल पाल का CO *सौम्या अस्थाना* के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते वीडियो वायरल। वीडियो में CO सरकारी ऑफिस में केक की मोमबत्ती जलाती दिख रही हैं।

राहुल पाल, शशांक शर्मा और आकाश का गैंग लोगों को किडनैप कर पीटता और फिरौती मांगता था। राहुल एक बड़े डिजिटल न्यूज संस्थान का पत्रकार भी था। पुलिस इसे हनी ट्रैप गैंग बता रही है।

*मेरठ: CO सौम्या अस्थाना का फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले नकली पुलिस गैंग के सरगना के साथ वीडियो वायरल* मेरठ में नकली पुलिस चौकी बनाकर किडनैपिंग और रंगदारी करने वाले राहुल पाल का CO *सौम्या अस्थाना* के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते वीडियो वायरल। वीडियो में CO सरकारी ऑफिस में केक की मोमबत्ती जलाती दिख रही हैं। राहुल पाल, शशांक शर्मा और आकाश का गैंग लोगों को किडनैप कर पीटता और फिरौती मांगता था। राहुल एक बड़े डिजिटल न्यूज संस्थान का पत्रकार भी था। पुलिस इसे हनी ट्रैप गैंग बता रही है।

Amroha, Amroha | Aug 3, 2026

*कावड़ ला रही भोली (महिला ) ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म...*

कांवड़ यात्रा में गूंजी किलकारी: मुजफ्फरनगर में नेहा  'भोली' ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, SSP ने नाम रखा 'गणेश और कार्तिकेय

*कावड़ ला रही भोली (महिला ) ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म...* कांवड़ यात्रा में गूंजी किलकारी: मुजफ्फरनगर में नेहा 'भोली' ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, SSP ने नाम रखा 'गणेश और कार्तिकेय

Amroha, Amroha | Aug 3, 2026

*पप्पू यादव के प्रदर्शन पर अखाड़ा परिषद का विरोध, हरि गिरी बोले- माफी नहीं मांगी तो गधे पर बैठाकर निकालेंगे जुलूस*

*पप्पू यादव के प्रदर्शन पर अखाड़ा परिषद का विरोध, हरि गिरी बोले- माफी नहीं मांगी तो गधे पर बैठाकर निकालेंगे जुलूस*

Amroha, Amroha | Aug 2, 2026

*उत्तराखंड - हरिद्वार में कांवड़ियों ने तोड़ी कार, चालक को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा*

हरिद्वार में कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की कार को दूसरी कार ने साइड मार दी। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने बीच सड़क पर पुलिस के सामने ही कार सवारों के साथ मारपीट की और डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। 

खास बात ये रही कि जिस हरियाणा नंबर की कार तोड़ी गई, वो भी कांवड़ लेकर आ रहे दूसरे कांवड़ियों की ही थी।

*उत्तराखंड - हरिद्वार में कांवड़ियों ने तोड़ी कार, चालक को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा* हरिद्वार में कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की कार को दूसरी कार ने साइड मार दी। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने बीच सड़क पर पुलिस के सामने ही कार सवारों के साथ मारपीट की और डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। खास बात ये रही कि जिस हरियाणा नंबर की कार तोड़ी गई, वो भी कांवड़ लेकर आ रहे दूसरे कांवड़ियों की ही थी।

Amroha, Amroha | Aug 1, 2026

* *मुरादाबाद: SSP सतपाल अंतिल बने 'सुपरहीरो', पूरी रात पाइप थामकर बुझाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग*

रादाबाद के सागर सराय में मयूर इंटरनेशनल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। लपटें घरों तक पहुंच गई थीं।

SSP सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचकर पूरी रात ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। उन्होंने खुद पाइप संभाला और 16 दमकल गाड़ियों के साथ बचाव का नेतृत्व किया। समय रहते घर खाली कराए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।

आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

* *मुरादाबाद: SSP सतपाल अंतिल बने 'सुपरहीरो', पूरी रात पाइप थामकर बुझाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग* रादाबाद के सागर सराय में मयूर इंटरनेशनल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। लपटें घरों तक पहुंच गई थीं। SSP सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचकर पूरी रात ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। उन्होंने खुद पाइप संभाला और 16 दमकल गाड़ियों के साथ बचाव का नेतृत्व किया। समय रहते घर खाली कराए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Amroha, Amroha | Aug 1, 2026