
#मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक IIT पास इंजीनियर, जो साधु बनकर ऑनलाइन प्रवचन देता था, उसे छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का असली नाम अभिषेक मिश्रा है, जिसने साधु बनने के बाद अपना नाम आदिकर्ता नारायण दास रख लिया था।
छत्तीसगढ़ की रहने वाली बीएससी नर्सिंग छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे “भगवान का प्रसाद” कहकर नशीला दूध पिलाया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया और फोटो-वीडियो बना लिए। पीड़िता का कहना है कि बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और 5 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई।
छात्रा ने 25 मई को मथुरा SSP से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 1 जून को आरोपी को राधाकुंड स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से कई युवक-युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल Media और यूट्यूब पर प्रवचन देता था और वहीं से लोगों के संपर्क में आता था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। धर्म और आस्था की आड़ में लोगों का भरोसा तोड़ने वाले ऐसे मामलों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय कथित बाबाओं और प्रवचन देने वालों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
.
.
.
#breakingnewswala #mathuranews #latestnews #newsupdate #breakingnews #newstoday #upnews #BNWTV