
#प्रयागराज: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी!
____________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार खबर अपडेट!
____________________________________________________________
#प्रयागराज। जिले के नैनी थाना क्षेत्र के करैला गांव में 12वीं की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
#घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद परिजनों को चिंता हुई।
#जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता राम कुशल भारतीय मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें मृतका तीसरे नंबर पर थी। छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी, लेकिन आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी।
#बताया गया कि गुरुवार रात छात्रा के माता-पिता डांडी मेले में गए हुए थे, जबकि उसकी दोनों बहनें छत पर थीं। छात्रा अपने कमरे में अकेली थी और कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर बड़ी बहन को शक हुआ। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों को बुलाया गया।
#सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी रामानंद फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर छात्रा को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#पुलिस जांच में जुटी
#नैनी थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
#छात्रा के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा।
#फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब स्पष्ट हो पाएंगे।
#Prayagraj #PrayagrajNews #UttarPradesh #UPPolice #Naini #BreakingNews #CrimeNews #LocalNews