
चम्पावत पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 50 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन भी आया सामने
चम्पावत। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत चम्पावत पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को धरातल पर उतारते हुए चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 जून 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में बनबसा थाना पुलिस, SOG एवं ANTF की संयुक्त टीम ने शारदा नदी किनारे चेकिंग अभियान के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 ग्राम अवैध स्मैक, तीन मोटरसाइकिल, भारतीय व नेपाली मुद्रा समेत कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो नेपाली नागरिक भी शामिल हैं, जिससे इस पूरे मामले में सीमावर्ती नेपाल कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजेश बाल्मीकि निवासी मीना बाजार नई बस्ती, बनबसा
2. रोहित राणा निवासी वार्ड नं. 6, मीना बाजार, बनबसा
3. नवीन भट्ट निवासी महेन्द्रनगर, कंचनपुर नेपाल
4. महेन्द्र डगौरा निवासी वेदकोट-08, कंचनपुर नेपाल
5. भरत सिंह लौहार निवासी सुखला, महेन्द्रनगर नेपाल
बरामदगी
- 50 ग्राम स्मैक
- 03 मोटरसाइकिल (एक नेपाली नंबर की)
- ₹16,200 भारतीय मुद्रा
- ₹14,100 नेपाली मुद्रा
- 06 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन
कार्रवाई करने वाली टीम
SO बनबसा SI सुरेंद्र कोरंगा, SOG प्रभारी SI कमलेश भट्ट, ANTF प्रभारी SI प्रकाश भट्ट SI गणेश बिष्ट सहित पुलिस टीम के कई जवान कार्रवाई में शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।