रोहड़ू में 19.28 ग्राम चिट्टा बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार
*अभियोग संख्या 87/2026, अधीनधारा 21 ND&PS Act, दिनांक 03.09.2026, पुलिस थाना चिरगांव*
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहड़ू क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 19.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्शन सेल रोहड़ू की पुलिस टीम द्वारा मंडली पुल, उप-तहसील जांगला के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शुभम, आयु 26 वर्ष, निवासी, रोहड़ू के कब्जे से 19.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना चिरगांव में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।