जिस वाहन की टक्कर से हुई आरक्षक की मौत, वह था ओवरलोड! अब सवाल उठा- टोल प्लाजा से कैसे निकल गया?
गौरतलब है कि बुधवार की रात नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन ने आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जिस वाहन ने टक्कर मारी, वह टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ, वाहन ओवरलोड था। सवाल यह उठता है कि क्षमता से अधिक माल भरे हुए वाहन सहज ही टोल प्लाजा से कैसे पास हो गया?
बता दें कि छोंदा टोल प्लाजा और आरटीओ बैरियर पर ओवरलोड वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।