Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

-#RE_NEET में मिनर्वा स्टडी सर्कल के परीक्षार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 6 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 600 से अधिक अंक.. -#ब्राइट_न्यूज_घुमारवीं -#RE_NEET के परीक्षा परिणामों में मिनर्वा स्टडी सर्कल ने एक बार फिर प्रदेशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम दर्ज करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। -#संस्थान के होनहार विद्यार्थी दर्शिल ठाकुर ने 644 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। -#इस वर्ष के परिणामों में 6 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक, 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 550 से अधिक अंक तथा 60 से अधिक विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर मिनर्वा स्टडी सर्कल को प्रदेश के अग्रणी मेडिकल प्रवेश परीक्षा संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखने में एक और उपलब्धि दिलाई। संस्थान का यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा सुनियोजित शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल माना जा रहा है। -#संस्थान में नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मेंटरशिप, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण एवं अवधारणात्मक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। यही कारण है कि मिनर्वा स्टडी सर्कल लगातार उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास जीतता आया है। -#मिनर्वा स्टडी सर्कल के संस्थापक प्रवेश चंदेल, मुख्य प्रबंध निदेशक राकेश चंदेल, प्रबंध निदेशक स्वदेश चंदेल तथा धर्मशाला सेंटर प्रमुख कैप्टन अजय शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, अभिभावकों के अटूट विश्वास तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मिनर्वा स्टडी सर्कल भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। #BrightNews #BrightNewsHimachal #MinervaStudyCircle #RENEET2026 #NEETResult #NEET2026 #DershilThakur #Topper #600Plus #550Plus #500Plus #MedicalEntrance #HimachalNews #HPNews #Dharamshala #EducationNews #AcademicExcellence #CoachingSuccess #NEETAspirants #FutureDoctors #Himachal24x7 #HimachalKiKhabar #HimachalDarpan #HimachalBreaking #LocalNews #HimachalToday #HPBreaking #HimachalUpdates #NewsFromHimachal #HimachalHeadlines #HimachalReporter #StudentSuccess #MedicalCoaching #HimachalPradesh #ProudMoment