
#राजस्थान_के_डाकघरों_में_रविवार_को_भी_होगी_राखी_कीबुकिंग
#भाई_बहन_के_प्यार_के_लिए_भारतीय_डाक_तैयार__
#बृजनगर______
नगर डाक घर यतेंद्र मीणा ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर बैठे भाइयों तक बहनों का प्यार और राखी समय पर पहुँचाने के लिए भारतीय डाक (India Post) ने एक विशेष पहल की है। पिछले 170+ सालों से देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक रहा डाक विभाग इस बार रविवार को भी अपनी सेवाएँ चालू रखेगा।'आपकी सुविधा, हमारा संकल्प' के ध्येय के साथ राजस्थान सर्किल के सभी डाकघर रविवार, 23 अगस्त 2026 को विशेष रूप से खुले रहेंगे।
#प्रमुख_घोषणाएँ_और_सुविधाएँ____
#रविवार_को_भी_खुलेंगे_डाकघर______
राखी के त्योहार के मद्देनजर 23.08.2026 (रविवार) को राजस्थान के सभी डाकघर विशेष रूप से खुले रखे जाएंगे।
#सामान्य_कार्य_समय____
रविवार को भी सभी डाकघर अपने निर्धारित और सामान्य कार्य समय के अनुसार ही संचालित होंगे।
#राखी_बुकिंग_सुविधा______
इस विशेष कार्यदिवस पर मुख्य रूप से राखी बुकिंग की सुविधा निर्बाध रूप से उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई भी बहन अपने भाई को राखी भेजने से वंचित न रहे।
#भारतीय_डाक_की_मुख्य_सेवाएँ___
त्योहार के इस सीजन में डाक विभाग अपनी तीन सबसे भरोसेमंद सेवाओं के जरिए देश-विदेश में राखी पहुँचा रहा है
#स्पीड_पोस्ट__(Speed Post)
#तेज_सुरक्षित_और_बेहद_विश्वसनीय_सेवा___
#पार्सल_सेवा (Parcel Service)
देश के हर कोने-कोने तक सुरक्षित डिलीवरी की गारंटी
#इंटरनेशनल_पार्सल_सेवा (International Mail)
दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भाई तक बहनों का प्यार और विश्वास पहुँचाने का माध्यम।"राखी का त्योहार, अपनों का प्यार, डाकघर है हमेशा तैयार!" के नारे के साथ भारतीय डाक ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने भाई-बहन के रिश्ते को और भी खास बनाएं। डाक विभाग की इस त्वरित व्यवस्था से साफ है कि 'भारतीय डाक - हर रिश्ते को जोड़े, हर दिल से जुड़े'।