Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

हिसार चंडीगढ़ शिमला एक्सप्रेस हरियाणा रोडवेज #दिल्ली #dhandanyoliwala #simala #rakeshjhorad #chandighar #Dabwali #instagood #Khanbaba #haryanaroadways #facebook #jaipur

Ambala, Ambala | Jun 14, 2026

MORE NEWS

दोषी निजी स्कूलों पर कार्रवाई न होने के विरोध में अभिभावकों का अर्धनग्न रोष प्रदर्शन, शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

यमुनानगर, 12 जुलाई 2026.

यमुनानगर में आज अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा निजी विद्यालयों की कथित मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा जांच में 35 निजी विद्यालयों को पुस्तकों के नाम पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बावजूद आज तक किसी भी विद्यालय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों ने अभिभावकों को विशेष दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया और शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण किया।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में भी कई शिकायतें दी गईं, लेकिन दोषी विद्यालयों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि  इस पूरे मामले को लेकर वे उपायुक्त (डीसी) महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक (डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन), पंचकूला सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी कई बार लिखित शिकायतें एवं ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी अनेक बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में भारी रोष है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग जानबूझकर दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहा है तथा निजी विद्यालयों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषी विद्यालयों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा पूरे हरियाणा में जन आंदोलन चलाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, जय राम सैनी, सुशील बत्रा, नीरज कुमार, अंकुश बक्शी, विकास चौधरी, अजय मंधार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
वायरल v...
#yamunanagarjagadhri 
#Shavibhag
#akdeshakkitab

दोषी निजी स्कूलों पर कार्रवाई न होने के विरोध में अभिभावकों का अर्धनग्न रोष प्रदर्शन, शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली यमुनानगर, 12 जुलाई 2026. यमुनानगर में आज अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा निजी विद्यालयों की कथित मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा जांच में 35 निजी विद्यालयों को पुस्तकों के नाम पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बावजूद आज तक किसी भी विद्यालय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों ने अभिभावकों को विशेष दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया और शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण किया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में भी कई शिकायतें दी गईं, लेकिन दोषी विद्यालयों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर वे उपायुक्त (डीसी) महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक (डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन), पंचकूला सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी कई बार लिखित शिकायतें एवं ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी अनेक बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में भारी रोष है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग जानबूझकर दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहा है तथा निजी विद्यालयों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषी विद्यालयों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा पूरे हरियाणा में जन आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, जय राम सैनी, सुशील बत्रा, नीरज कुमार, अंकुश बक्शी, विकास चौधरी, अजय मंधार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वायरल v... #yamunanagarjagadhri #Shavibhag #akdeshakkitab

Ambala, Ambala | Jul 13, 2026

*पंचायत कोसली की पहल: स्वर्ग आश्रम को बनाया जाएगा हरा-भरा*  
*रविवार को लगाए 251 पौधे, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*

*कोसली, ओम्प्रकाश डाबला।* ग्राम पंचायत कोसली एवं युवा क्लब के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रामबाग को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ रविवार को 251 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पर्यावरण अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

पंचायत द्वारा स्वर्ग आश्रम की चारदीवारी के साथ इस स्थान को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

*"पर्यावरण बचाना हमारा कर्तव्य"*  
इस अवसर पर सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सबके लिए जरूरी है। यदि हम इसे स्वच्छ नहीं रखेंगे तो एक दिन विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण को सुधारना और स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है।

पैनल एडवोकेट बिनाका, संदीप और ओमप्रकाश डाबला पीएलवी ने संयुक्त बयान में कहा कि उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कोसली के चेयरमैन एवं सीनियर डिवीजन सब जज श्री अशोक कुमार का भी यही सपना है कि कोसली हरा-भरा हो। उनका अभियान लगातार जारी है।

इस पौधारोपण में कृष्ण यादव पंच, लखन मास्टर, शक्ति कोसलिया, अजय यादव गुरु जी, रिंकू कोसलिया, सुदर्शन पूर्व सरपंच, अनिल भारद्वाज, अशोक, दयावान, सुमित पटवारी, धर्मु जेई, पवन, नीरज, सुकर्मपाल यादव, यदु यादव, लाल सिंह, संजय पंच, आदित्य, अमन आचार्य, कुलदीप, वीरेंद्र, सतपाल, रमेश, नरेंद्र पीटीआई, जितेंद्र, दीपांशु, महेश लखेरा, अशोक मास्टर, अजय राव, भूपेश पंच आदि ने भी एक-एक पौधा लगाकर सहयोग किया।

*पंचायत कोसली की पहल: स्वर्ग आश्रम को बनाया जाएगा हरा-भरा* *रविवार को लगाए 251 पौधे, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग* *कोसली, ओम्प्रकाश डाबला।* ग्राम पंचायत कोसली एवं युवा क्लब के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रामबाग को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ रविवार को 251 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पर्यावरण अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पंचायत द्वारा स्वर्ग आश्रम की चारदीवारी के साथ इस स्थान को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। *"पर्यावरण बचाना हमारा कर्तव्य"* इस अवसर पर सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सबके लिए जरूरी है। यदि हम इसे स्वच्छ नहीं रखेंगे तो एक दिन विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण को सुधारना और स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है। पैनल एडवोकेट बिनाका, संदीप और ओमप्रकाश डाबला पीएलवी ने संयुक्त बयान में कहा कि उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कोसली के चेयरमैन एवं सीनियर डिवीजन सब जज श्री अशोक कुमार का भी यही सपना है कि कोसली हरा-भरा हो। उनका अभियान लगातार जारी है। इस पौधारोपण में कृष्ण यादव पंच, लखन मास्टर, शक्ति कोसलिया, अजय यादव गुरु जी, रिंकू कोसलिया, सुदर्शन पूर्व सरपंच, अनिल भारद्वाज, अशोक, दयावान, सुमित पटवारी, धर्मु जेई, पवन, नीरज, सुकर्मपाल यादव, यदु यादव, लाल सिंह, संजय पंच, आदित्य, अमन आचार्य, कुलदीप, वीरेंद्र, सतपाल, रमेश, नरेंद्र पीटीआई, जितेंद्र, दीपांशु, महेश लखेरा, अशोक मास्टर, अजय राव, भूपेश पंच आदि ने भी एक-एक पौधा लगाकर सहयोग किया।

Ambala, Ambala | Jul 12, 2026

जगाधरी, हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया जिसके दौरान परम पूजनीय दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सरस्वती भारती जी ने भक्ति मार्ग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सूत्रों को उद्घाटित करते हुए कहा कि गुरु ही भगवान का स्वरूप हैं जो काक प्रवृत्ति के व्यक्ति को भी हंस बना देते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर की उपमा दी गई जो उनके परमेश्वर स्वरूप को उद्घाटित करती है।  गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं होते अपितु वे मानव के भीतर छिपी दिव्यता को जागृत करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। काक तथा हंस भारतीय दर्शन में प्रतीकात्मक रूप से दो अलग-अलग प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। काक प्रवृत्ति अशांत मन, स्वार्थ, चंचलता, बाहरी आकर्षण और दोष-दर्शन का प्रतीक है, जबकि हंस विवेक, पवित्रता, सत्य, ज्ञान और सार ग्रहण करने की क्षमता का प्रतीक माना गया है। हंस के बारे में कहा जाता है कि वह नीर-क्षीर विवेक रखता है, अर्थात् वह सार और असार में भेद कर सकता है। सद्गुरु की कृपा और सान्निध्य में साधारण व्यक्ति भी अपने भीतर छिपे दिव्य गुणों को पहचानने लगता है। गुरु अपने तप, त्याग की दिव्य ऊर्जा से शिष्य की चेतना को सदैव पोषित करते हैं और उसके जीवन में ऐसा सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं कि उसकी सोच, दृष्टि, व्यवहार और जीवन का उद्देश्य ही बदल जाता है। यही कारण है कि गुरु को भगवान का साक्षात स्वरूप कहा गया है। गुरु शिष्य के भीतर छिपे अज्ञान, भय, अहंकार, क्रोध, लोभ और मोह के अंधकार को दूर कर आत्मज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित करते हैं। उनके मार्गदर्शन से व्यक्ति केवल सांसारिक सफलता ही नहीं अपितु आत्मिक शांति, संतुलन और जीवन के वास्तविक उद्देश्य की भी प्राप्ति करता है। आज के समय में जब भौतिक उपलब्धियों की दौड़ में मानव मानसिक तनाव, भ्रम और असंतोष से घिरा हुआ है तब सद्गुरु का मार्गदर्शन पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। गुरु हमें बाहरी संसार से अधिक अपने अंतर्मन की यात्रा करना सिखाते हैं। वे बताते हैं कि वास्तविक परिवर्तन बाहर नहीं, भीतर से प्रारंभ होता है। इसलिए यह कहना पूर्णतः सार्थक है कि एक पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ गुरु के बिना मानव जीवन अधूरा है। गुरु की कृपा से साधारण मनुष्य भी विवेकवान, करुणामय, चरित्रवान और समाज के लिए प्रेरणा बनने वाला व्यक्तित्व प्राप्त कर सकता है। यही गुरु-शिष्य परंपरा की सबसे बड़ी महिमा है और यही सम्पूर्ण मानव जाति के लिए भारतीय संस्कृति का अमूल्य संदेश भी है। सुंदर भावपूर्ण भजनों एवं विश्व शांति की प्रार्थना हेतु ध्यान साधना के साथ सत्संग कार्यक्रम का समापन किया गया।

महापौर कार्यालय में अपनों के बीच...

महापौर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

इसी अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति, यमुनानगर-जगाधरी के प्रतिनिधि श्री मनप्रीत वालिया जी ने भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्नेहिल निमंत्रण भेंट किया। इस पावन आयोजन के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

जनसेवा, संवाद और संस्कार—यही हमारी प्राथमिकता है। 🙏🚩

महापौर कार्यालय में अपनों के बीच... महापौर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति, यमुनानगर-जगाधरी के प्रतिनिधि श्री मनप्रीत वालिया जी ने भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्नेहिल निमंत्रण भेंट किया। इस पावन आयोजन के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। जनसेवा, संवाद और संस्कार—यही हमारी प्राथमिकता है। 🙏🚩

Ambala, Ambala | Jul 12, 2026

यमुनानगर में टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से छोड़ा धमकी भरा पर्चा।
    यमुनानगर 12 जुलाई 2026....शहर थाना क्षेत्र की रामपुरा कॉलोनी में टायर व्यापारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद हमलावर शोरूम के बाहर आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चिपकाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना के बारे में जानकारी शोरूम खुलने के बाद पता चला। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रंगदारी, पुरानी रंजिश और दहशत फैलाने समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

यमुनानगर में टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से छोड़ा धमकी भरा पर्चा। यमुनानगर 12 जुलाई 2026....शहर थाना क्षेत्र की रामपुरा कॉलोनी में टायर व्यापारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद हमलावर शोरूम के बाहर आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चिपकाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना के बारे में जानकारी शोरूम खुलने के बाद पता चला। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रंगदारी, पुरानी रंजिश और दहशत फैलाने समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Ambala, Ambala | Jul 12, 2026