
कन्हैयालाल लोहिया की स्मृति में पुरस्कार-वितरण समारोह आयोजित
चूरू: राजकीय लोहिया महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात् महाविद्यालय के संस्थापक कन्हैयालाल लोहिया की स्मृति में उनका जन्म-दिवस पुरस्कार-वितरण-समारोह के रूप में मनाया गया। सेठ कन्हैयालाल लोहिया का जन्म 1884 ई. में 15 अगस्त के दिन ही हुआ था। इस दिन की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रति वर्ष लोहिया परिवार के कृष्णकुमार लोहिया की ओर से महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है पुरस्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. मंजु शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुक्मीचंद लोहिया थे। प्रो. सुरेन्द्र डी सोनी विशिष्ट अतिथि थे। प्राचार्य प्रो. शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और अभिभावकों को 80वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि समाज-सेवा के जिस पथ पर सेठ कन्हैयालाल लोहिया चले उसी पथ पर चलते हुए हम भी देश के भविष्य की दिशा सुनिश्चित करें। मुख्य अतिथि हुक्मीचंद लोहिया ने कहा कि लोहिया परिवार का महाविद्यालय से आज भी उतना ही जुड़ाव है, जितना इसकी स्थापना के समय था। उन्होंने बताया कि लोहिया परिवार की ओर से शीघ्र ही महाविद्यालय का भव्य प्रवेश-द्वार बनवाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रो. सुरेन्द्र डी सोनी ने कहा कि सेठ कन्हैयालाल लोहिया के पुण्य-प्रताप से चूरू मण्डल के लाखों विद्यार्थियों ने न केवल अपना जीवन सँवारा, बल्कि देश की सेवा भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही देश का वास्तविक नेता होता है और उसे तन मन और धन से समाज की उम्मीदों को पूरा करना चाहिए। आरम्भ में महाविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और लोहिया परिवार के प्रतिनिधियों की ओर से स्वर्गीय सेठ कन्हैयालाल लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कृष्णकान्त लोहिया व सत्यम लोहिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शमशाद अली ने किया। #lohiyacollage #Kanhaiyalallohiya
Churu, Churu | Aug 15, 2026