#विधायक आवास पर कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर रहेंगे मौजूद
L.b. Bhakhar #Lalbahadurbhakharjournalist
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :- लालबहादुर भाखर:- पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनोद कुमार गोठवाल ने बताया कि कल दिनांक 4 जून 2026 को पीलीबंगा एवं रावतसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्षों ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष मक्कासर उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे
विधायक विनोद कुमार गोठवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे बैठक में समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें यह बैठक कल गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे पीलीबंगा स्थित विधायक आवास पर आयोजित की जाएगी जिसमें क्षेत्र के प्रमुख सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से रणनीति तैयार की जाएगी
लालबहादुर भाखर संवाददाता