
हरियाणा पुलिस की कालपी में दबिश, दो युवकों से घंटों पूछताछ; सोशल मीडिया से जुड़े मामले में जांच तेज
बुधवार सुबह कालपी नगर में उस समय हलचल मच गई, जब हरियाणा पुलिस की टीम ने अचानक दस्तक देते हुए एक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की।
हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया और उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, मामला सोशल मीडिया से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि देर रात हरियाणा पुलिस की टीम कालपी कोतवाली पहुंची और नगर में दबिश देने के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा।
इसके बाद कोतवाली प्रभारी अजयब्रह्म तिवारी ने पुलिस जवानों को टीम के सहयोग के लिए भेजा।
बताया गया कि संयुक्त टीम ने देर रात हरिगंज स्थित काली मंदिर के आसपास दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया।
दोनों युवकों को पुलिस टीम अपने साथ लेकर गई, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई।
पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
हालांकि हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, हरियाणा में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के क्रम में पुलिस टीम कालपी पहुंची थी।
इसी मामले की पड़ताल के दौरान युवकों से पूछताछ की गई। चर्चा है कि मामला सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अथवा अभद्रता से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि करीब दो दिन पहले मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने भी राजघाट क्षेत्र में एक युवक की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले युवक के फरार होने की बात सामने आई थी।
इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा भी उसकी तलाश किए जाने की जानकारी है।
लगातार दूसरे राज्यों की पुलिस टीमों के कालपी पहुंचने से स्थानीय स्तर पर पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फिलहाल हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को लेकर आगे की जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है।
#कालपी #जालौन #हरियाणापुलिस #कालपीपुलिस #पुलिसछापेमारी #पुलिसकार्रवाई #दोयुवक #पूछताछ #सोशलमीडिया #वायरलमामला #हरियाणामामला #जालौनन्यूज #कालपीNews #BreakingNews #JalaunNews #KalpiNews #HaryanaPolice #KalpiPolice #PoliceRaid #SocialMediaCase #BundelkhandNews #UPPolice #LatestNews #ViralNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #BigBreaking #BreakingUpdate #NewsUpdate
Kalpi, Jalaun | Aug 13, 2026