
खिड़की की ग्रील तोड़कर घर में घुसे चोर, 53 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी #पुलिस
#बलिया: #रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा (सागरपार) गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर खिड़की की ग्रील तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और आलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 53 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित सुरेश बहादुर सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ #मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 26-27 जुलाई के रात की है। चोरों ने सुरेश बहादुर सिंह और उनके छोटे भाई कृष्णानंद सिंह के #मकान की खिड़की की ग्रील निकालकर अंदर प्रवेश किया और आलमारी एवं बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुरेश बहादुर सिंह के घर से चोर तीन जोड़ी चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के, दो सोने की अंगूठी, सोने की बिंदी, सोने की पांच कील और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं, उनके भाई कृष्णानंद सिंह के घर से चार जोड़ी चांदी की पायल, तीन सोने की अंगूठी, 20 चांदी के सिक्के, सोने का झुमका, सोने की बाली और तीन हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है।