SOG ने बरामद किए 211 खोए मोबाइल, मालिकों को लौटाए
बहराइच: बहराइच पुलिस की SOG टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से 211 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 58.25 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने SOG टीम को नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
#BahraichPolice #MobileRecovery #SOG #UPPolice #GoodNews