केलाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।