
नीट (NEET) परीक्षा 2026 री- एग्जाम सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency – NTA) के डायरेक्टर जनरल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
The silence media news
बैठक में जिलाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा , पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डायरेक्टर जनरल द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूर्ण कर ली जाएँ तथा परीक्षा संचालन के दौरान विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, अभ्यर्थियों की प्रवेश पूर्व सघन जांच, प्रवेश एवं निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थियों को बैठाने तथा उनके मध्य निर्धारित दूरी बनाए रखने को अनिवार्य बताया गया। साथ ही सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया।
परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पंखा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित समयानुसार सुनिश्चित की जाएंगी तथा प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाएगा।
#NEET #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #औरंगाबाद #AbhilashaSharma