चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार, लोहे की रॉड समेत बाइक बरामद
#बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू (26) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, एचएफ डीलक्स बाइक और #मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को कंचन की #हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने झाड़ी बाबा मठ के पास उसे #घायल अवस्था में झाड़ियों से पकड़ा। आरोपी सड़क हादसे में घायल हुआ था और इलाज के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने #पुलिस को बताया कि कंचन से उसके संबंध थे। 11 अगस्त को क्लीनिक में एक अन्य व्यक्ति से कंचन की बातचीत को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय आरोपी की बाइक एक अज्ञात पिकअप से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया।
नगरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को #न्यायालय भेज दिया।