*कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद*
चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य चोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने निम्बाहेड़ा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलों के लॉक तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि विशेष गिरोह द्वारा दुपहिया वाहनों की चोरी करने की आपराधिक घटनाओं के मददेनजर रखते हुऐ सक्रिय गैंग को चिन्हित कर वारदातों में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिए एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देंशन एवं डीएसपी ब्रदीलाल राव के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में गठीत टीम एएसआई अम्बालाल ,हैडकानि. हरविन्दर सिंह,कानि. रणजीत,हेमन्त, रामचन्द्र,विजयसिंह को आरो�