
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पूजनीय माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का शुक्रवार सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। माताजी के निधन की सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के ग्राम जैत पहुंचे। उन्होंने दिवंगत काशीबाई चौहान को पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर वे स्वयं श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। श्रीमती काशीबाई चौहान का अंतिम संस्कार सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अपनी माताजी को याद करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि मां का जाना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता।
🙏 INDIA HEADLINE 24 परिवार की ओर से दिवंगत माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
🕉️ ॐ शांति! भावपूर्ण श्रद्धांजलि! 💐
#ShivrajSinghChouhan #MohanYadav #MadhyaPradeshNews #SehoreNews #MPNews #OmShanti #IndiaHeadline24
Mauganj, Rewa | Oct 30, 2026