
सात फेरों की खुशियां 20 घंटे के अन्दर समाप्त 😱😱
सोमवार को विवाह बंधन में बंधे नवदंपती मंगलवार को हुई घटना
21 वर्षीय देशराज चौहान का शव फं"दे से लटका था, जबकि उसकी 19 वर्षीय पत्नी अनिता बिस्तर पर मृ"त पड़ी थी। कमरे का दरवाजा खुला था।
दोनों श"व पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
जनियाजोत निवासी देशराज चौहान पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा निवासी अनिता से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर शादी तय की थी।
टेकधर बाबा मंदिर में परिवार की सहमति से सोमवार को हुआ था विवाह
इसके बाद घर में रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए प्रीतिभोज हुआ। प्रीतिभोज के उपरांत रात में सभी लोग सोने चले गए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे देशराज की मौसी नवदंपती को जगाने कमरे में पहुंचीं। दरवाजा खुला था। अंदर देशराज फं"दे से लटका मिला, जबकि अनिता बिस्तर पर मृ"त पड़ी थी। दोनों को इस हालत में देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।
देशराज के पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
नवदंपती की मौत कैसे हुई, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने किसी संभावना की पुष्टि नहीं की है। तथ्यों के आधार पर मौ"त की वजह स्पष्ट होगी।
#lovestory #mandir #premi #premika #viralpost