फतेहगढ़ साहिब में एक महिला ने खुद को PCS अधिकारी बताकर AAP नेता अमरिंदर सिंह मंडोफल से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद वह घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई।
AAP नेता ने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थी और उसका तलाक हो चुका था। यह भी पता चला कि उसका करीब 18 साल का बेटा है।
AAP नेता का आरोप है कि महिला की उम्र कम दिखाने के लिए दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की गई। फरवरी 2026 में दोनों की शादी हुई, जिसमें विधानसभा के स्पीकर से लेकर कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने महिला मनविंदर कौर समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। #punjab #haryana #chandigBhagwant MannMCaptain Amarinder Singhingh#fatehgarhsahab #panchkula