
जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा 20 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ग्वालपाड़ा एवं उदाकिशुनगंज के सफल संचालन, छात्रहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से दोनों विद्यालयों की वार्डन का फेर-बदल किया गया है. उल्लेखनीय है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ग्वालपाड़ा की वार्डन रेणुवाला पर आरोप लगा था कि उनके द्वारा छात्राओं की सही देखरेख न करने के कारण एक छात्रा की विद्यालय में ही मौत हो गई थी. यह मामला कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा था. शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में दावा किया गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से उदाकिशुनगंज की वार्डन प्रतिमा कुमारी को ग्वालपाड़ा और ग्वालपाड़ा की वार्डन रेणुवाला को उदाकिशुनगंज में प्रतिनियुक्त किया गया है. अब सवाल यह उठता है कि जिस वार्डन पर छात्राओं की सही देखरेख, समय पर दवा और भोजन आदि न देने का आरोप लगा है, क्या ऐसी वार्डन को उदाकिशुनगंज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का वार्डन बनाना शिक्षा विभाग का सही निर्णय है? जबकि ग्वालपाड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं की संख्या न के बराबर है, वहीं उदाकिशुनगंज विद्यालय में छात्राओं की संख्या काफी अधिक है. ऐसे में क्या रेणुवाला अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन कर पाएंगी, यह एक बड़ा सवाल है...
#Newskosisanchar11 #viralreelschallenge2026viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallenge #deshhitsamachar11 @highlight