
सुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पातेपुर से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
पातेपुर प्रखंड के सुक्की में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता थे। उन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा देने के साथ पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देकर गांवों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का काम किया।
उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से परेशान है। कांग्रेस पार्टी देश की एकता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य तारक चौधरी, पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ चौधरी, मो. एजाज अहमद, आलोक कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य सीताराम राय, पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सदानंद पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार राय, उपेंद्र कुमार राय, पूर्व मुखिया लक्ष्मी पासवान, डॉ. विकास कुमार, विजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार, कुमार गौरव, सुबोध पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
#RajivGandhi #RajivGandhiJayanti #Congress #BiharCongress #Patepur #Vaishali #Sukki #VaishaliNews #BiharNews #CongressParty #YoungIndiaNews