भगवानपुर में चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जैतपुर कला निवासी कृष्णा कुमार, पिता सिंघासन राम तथा किनरचोला निवासी धर्मजीत कुमार, पिता रामचंद्र राम के रूप में हुई है।
कृष्णा कुमार के पास से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल तथा धर्मजीत कुमार के पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इस मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।