जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित
सरायकेला-खरसावां, 05 सितंबर, 2026, शनिवार(भाग्य सागर): सरायकेला: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में रूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया.कार्यक्रम में नन्हे भैया बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, माता यशोदा सहित विभिन्न पौराणिक एवं सांस्कृतिक पात्रों का मनमोहक रूप धारण किया. कोई नन्हा कन्हैया बन कर आया तो कोई माता यशोदा के रूप में नजर आया, वहीं कुछ भैया बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत कीं, एक भैया अपने साथ शेषनाग का सुंदर स्वरूप लेकर आए, जिसने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया....