
#महोबा - पुलिस आरक्षी भर्ती के DV/PST ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों की ब्रीफिंग, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश ।
आज पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी कार्यालय तेजप्रकाश एवं क्षेत्राधिकारी अपराध अजय पाल द्वारा उपजिलाधिकारी सदर धीरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आरक्षी भर्ती के अंतर्गत अभिलेखों के सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की विस्तृत ब्रीफिंग की गई ।
ब्रीफिंग के दौरान आरक्षी भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करें तथा भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें ।
अधिकारीगण द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अभ्यर्थियों के साथ शालीन, मर्यादित एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए तथा प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर प्रदान किया जाए । किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता, पक्षपात अथवा अनुचित आचरण को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ड्यूटी के दौरान समयबद्धता, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही भर्ती स्थल पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने तथा अभिलेखों के सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
ब्रीफिंग के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।महोबा पुलिस द्वारा आरक्षी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी को समान एवं निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित किया जा सके।
#mahoba #policebharti #mahobapost #highlights
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026