डेहरी शहर के बाबूगंज की रहने वाले एडवोकेट मोहम्मद इश्तियाक की पुत्री मलाइका इश्तियाक ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किया गया है। शनिवार को जारी अंतिम परिणाम में उन्होंने 1931वीं रैंक हासिल की। मलाइका ने जामिया मिलिया इस्लामिया से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पटना के हज भवन में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की।