
GIC रामनगर में CCT टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
रामनगर। मंगलवार सुबह GIC रामनगर में CCT (Corbett Clean Trails) टीम की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
CCT टीम ने छात्रों को कचरे के सही प्रबंधन, कचरे से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा कचरे के उचित निस्तारण के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बच्चों को बताया कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर कचरे को कम करने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
अभियान के दौरान छात्रों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानने और घर, स्कूल तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई।
CCT टीम ने लोगों से रामनगर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों को प्रकृति और कोसी नदी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
I7 News | रामनगर
#CCT #CorbettCleanTrails #CleanestCityRamnagar #JagoJantaJago #SaveNature #SaveKosiRiver #Awareness #AwareKids #SchoolSession #I7News