
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रावस्ती। थाना सिरसिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा आलोक कुमार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सिरसिया दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना सिरसिया पर दर्ज मु0अ0सं0 244/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र विनसे, निवासी ग्राम कोठरवा, दा0 शिवपुर बनकट, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को बेचई पुरवा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त सचिन द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू की गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सचिन पुत्र विनसे, निवासी ग्राम कोठरवा, दा0 शिवपुर बनकट, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे, उपनिरीक्षक साहब राव तथा हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार यादव शामिल रहे।
#viralpost #arrestnews #गिरफ़्तार #viral #PoliceInvestigation #policeofficer #sbnewsup #NewsPunch SB News UP Shravasti Police @topfans