
*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण*
*कक्षा 12वीं के 43 विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा एवं करियर विकल्पों की ली जानकारी*
*सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर।* पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर के कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला वर्ग के 43 विद्यार्थियों एवं 4 शिक्षकों ने शनिवार को जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, कोटा का शैक्षणिक भ्रमण किया।
शैक्षणिक दल का नेतृत्व पीजीटी अंग्रेजी रामप्रसाद मीना एवं पीजीटी भूगोल राजेश मीना ने किया। विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक सुविधाओं तथा उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण की व्यवस्थाएं सचिन कुमार मीना द्वारा की गईं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आर.डी. मीना ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमताओं के अनुरूप करियर का चयन करने पर जोर दिया।
शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालयी शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के अवसरों एवं विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना रहा। विद्यार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।
---000---