#अलीगढ़ में मारपीट और पुलिस से अभद्रता के मामले में बड़ा एक्शन, लाठी-डंडों और ईंटों से हमला करने के आरोप में 13 आरोपी गिरफ्तार,अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 591/26 में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एकराय होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के वीडियो की जांच की जा रही है। अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
#Aligarh #IglasPolice #AligarhPolice #PoliceAction #13Arrested #CrimeNews #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 9, 2026