Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

टिहरी पुलिस द्वारा हरेला पर्व पर किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश चंबा (टिहरी गढ़वाल), हरेला पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टिहरी श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस लाइन चंबा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय, कार्यालय अथवा जहां भी पेड़ों की आवश्यकता महसूस हो, वहां फलदार, छायादार एवं अन्य उपयोगी पौधे अवश्य लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया। हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हरित उत्तराखंड और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा। Tehri Police Uttarakhand DM Tehri #ssptehri

Uttarakhand, India | Jul 16, 2026

MORE NEWS