जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 21.02.2026 को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में भानु ऑरगेनिक गोडा, झारखंड, जे.एम.डी. प्रा. लि., नवादा एवं टूडेज कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी, नवादा द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, काउंसलर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, एल.एफ. एवं टेलीकॉलर पदों के लिए कुल 16 रिक्तियाँ अधिसूचित की गई हैं। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, स्नातक, डी.सी.ए., ए.डी.सी.ए. तथा के.वाई.पी. का ज्ञान निर्धारित है। वेतन ₹8,000 से ₹20,000 तक देय होगा, साथ ही टी.ए. एवं डी.ए. की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पात्रता हेतु आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल नवादा रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल — संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा — में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।