
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-
10% कमीशन पर साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री राकेश राजौरा व श्री राजेन्द्र सिंह मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में साईबर ठगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 25.08.2026 को श्री जगराम स०उ०नि० ने (mule account) के खाता धारक पंकज नरवाल पुत्र श्री मुकेश उम्र 21 साल जाति कण्डेरा निवासी आईएचएस कॉलोनी थाना मानटाउन सवाई माधोपुर कमीशन पर खाता उपलब्ध करवाने पर बाद पुछताछ थाने पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 286/2026 धारा 319 (2), 318 (4), 61(2) (ए),112 (2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है। साइबर ठग से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
घटना विवरण :- विशेष साइबर अभियान के तहत दिनांक 25.08.2026 को श्री जगराम सहायक उप निरीक्षक द्वारा सवाई माधोपुर जिले के बैंकों में संदिग्ध mule account का विश्लेषण किया गया। निरीक्षण के दौरान इंडियन बैंक, सवाई माधोपुर के खाता संख्या 7463669430 पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर 3 अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गईः 1 शिकायत संख्या 23112250214970: पीड़ित आयुष मिश्रा (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) 2-शिकायत संख्या 32101260002821: पीड़ित आयुषी साहू (छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश) 3 शिकायत संख्या 33203260023172: पीड़ित प्रियम दत्ता (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)। बैंक रिकॉर्ड और खाता खोलने के दस्तावेज खंगालने पर उक्त खाता पंकज नरवाल पुत्र मुकेश (उम्र 21 वर्ष, निवासी IHS कॉलोनी, मानटाउन) का पाया गया। साइबर ठग पंकज नरवाल ने बताया कि वह उसकी कॉफी की दुकान पर आने-जाने वाले साथियों रोहित मीना उर्फ गोलू मीना (निवासी महू, सूरवाल), विकास मीना (निवासी महू) और आकिब जुबेर (निवासी दोबड़ा कला) से उसकी दोस्ती हुई थी। इन साथियों ने 10% कमीशन का लालच देकर साइबर ठग के बैंक खाते में देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की रकम डलवाई। आरोपी पंकज 10% कमीशन काटकर बाकी राशि ATM से निकालकर अपने साथियों को सौंप देता था।