Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

तमक नाले के सैलाब में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश जारी, मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से की बात—रेस्क्यू ऑपरेशन तेज। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के बाद उफान पर आए तमक नाले में BRO के हवलदार पंकज के लापता होने के बाद उन्हें तलाशने के लिए सेना, BRO, ITBP, उत्तराखंड पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवलदार पंकज के परिजनों से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और हवलदार पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चुनौतीपूर्ण मौसम और तमक नाले के तेज बहाव के बीच राहत एवं बचाव दल संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। परिजनों और क्षेत्रवासियों की नजरें अब रेस्क्यू टीमों के प्रयासों पर टिकी हैं। #Chamoli #NitiValley #TamkNala #HavaldarPankaj #BRO #IndianArmy #ITBP #UttarakhandPolice #SDRF #NDRF #RescueOperation #SearchOperation #CMDhami #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #ChamoliNews #UttarakhandNews #Devbhoomi #HeavyRain #Monsoon #RescueMission #UttarakhandLive24

Uttarakhand, India | Aug 16, 2026

MORE NEWS