
🎉 राशन कार्ड उपलब्ध कराने में वैशाली राज्य में प्रथम! 🥇
📍 हाजीपुर | 15 सितंबर 2026
खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने की दिशा में वैशाली जिला प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 💫
🏆 नए राशन कार्ड निर्गमन में वैशाली जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है।
👨👩👧👦 जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड एवं कैंप मोड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
📋 अब तक 25,121 पात्र लाभुकों के राशन कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं।
⚡ आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं पात्र परिवारों को बिना अनावश्यक विलंब के खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
🎯 जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है—कोई भी पात्र लाभुक राशन कार्ड से वंचित न रहे।
🤝 पात्र लाभुकों की पहचान से लेकर आवेदन निष्पादन और राशन कार्ड निर्गमन तक पूरी प्रक्रिया को प्रभावी एवं तेज बनाया जा रहा है।
🌾 खाद्य सुरक्षा, जनकल्याण और पात्र परिवारों का अधिकार—वैशाली जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
#वैशाली_प्रथम #राशन_कार्ड #खाद्य_सुरक्षा #जनकल्याण #जिला_प्रशासन_वैशाली
Vaishali, Bihar | Sep 15, 2026